हेंडपंप और स्ट्रीट लाइट खराब राहगीर को हो रही दिक्कत

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : कुतुबखाना सिटी पोस्ट ऑफिस के निकट एक हैंडपंप बाजार में आने वाले लोगो की सहूलियत के लिये लगा हुआ है,गर्मी की शुरूआत हो रही है लोगों ने बताया कि हैंडपंप कई महीनों से खराब है जिसके चलते राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।वहीं मोहल्ला सौदागरान वार्ड 77 दरगाह आला हजरत मोड़ स्थित मन्दिर ठाकुर जी महाराज के निकट बिजली का खम्बा लगा हुआ है,खम्बे पर लगी स्ट्रीट काफी दिनों से खराब है वही दूसरा खम्बा इसी गली लगा हुआ उस पर लगी स्ट्रीट लाइट भी काफी दिनों खराब है,जिस कारण मन्दिर आने श्रद्धालूओ और दरगाह आला हजरत की गली में रात में अंधेरे के कारण दिक्कतो का सामना करना पड़ता है,मन्दिर ठाकुर जी महाराज के पुरारी मुन्नू पण्डित ने बताया कि लाइट खराब होने से परेशानी हो रही है।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने नगर निगम प्रशासन और जलकल विभाग एवं पथ प्रकाश विभाग से मांग करते हुए खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पताका यात्रा के साथ शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध 165 वीं रामलीला, कल से होगा मंचन

Sun Mar 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल विश्व धरोहर बरेली के बड़ी बमनपुरी क्षेत्र में होली के अवसर पर होने वाली 165 वीं फाल्गुनी रामलीला मंगलवार को पताका यात्रा के साथ शुरू हो गई। पताका यात्रा आज श्री नरसिंह मन्दिर से विधिवत पूजन के बाद निकाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement