
(पंजाब) फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 29 जून से 05 जुलाई तक भगवान शिव कथा का भव्य आयोजन क्योंथल बैंक्वेट हॉल,खलीनी, शिमला में होने जा रहा है।कथा के उपलक्ष्य में श्री राम मन्दिर शिमला में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वामी धीरानंद जी ने सभी सेवादारों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना हम सभी का कर्तव्य है इसीलिए इसके लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।शिव कथा के निर्मल धारा में स्नान करने से मन निर्मल होता है इसलिए सभी आयु वर्ग के लोग कथा में अवश्य आएं।
स्वामी जी ने बताया कि भगवान शिव कथा का वाचन करने के लिए कथा व्यास डॉ सर्वेश्वर जी पधार रहे हैं जो हमें भगवान शिव कथा की पावन गंगा में स्नान करवाकर हमें भगति मार्ग का ज्ञान करवाएंगे।
साध्वी श्वेता भारती जी ने बताया कि भगवान शिव कथा के उपलक्ष्य में 29 जून को सुबह 10 बजे मंगल कलश यात्रा भी निकाली जायेगी जो कम्युनिटी सैंटर सैक्टर 2, न्यू शिमला से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पहुंचेगी।
स्वामी धीरानंद जी ने कथा का सन्देश घर घर पहुंचाने के लिए सेवादारों को दिशा निर्देश देखर प्रचार कार्य का शुभारंभ किया।
सभी सेवादारों ने श्रद्धा एवं उत्साह से हर हर महादेव का जयघोष किया।


