दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भगवान शिव कथा का भव्य आयोजन 29 जून से

(पंजाब) फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 29 जून से 05 जुलाई तक भगवान शिव कथा का भव्य आयोजन क्योंथल बैंक्वेट हॉल,खलीनी, शिमला में होने जा रहा है।कथा के उपलक्ष्य में श्री राम मन्दिर शिमला में एक बैठक का आयोजन किया गया।

   बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वामी धीरानंद जी ने सभी सेवादारों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना हम सभी का कर्तव्य है इसीलिए इसके लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।शिव कथा के निर्मल धारा में स्नान करने से मन निर्मल होता है इसलिए सभी आयु वर्ग के लोग कथा में अवश्य आएं।

स्वामी जी ने बताया कि भगवान शिव कथा का वाचन करने के लिए कथा व्यास डॉ सर्वेश्वर जी पधार रहे हैं जो हमें भगवान शिव कथा की पावन गंगा में स्नान करवाकर हमें भगति मार्ग का ज्ञान करवाएंगे।

 साध्वी श्वेता भारती जी ने बताया कि भगवान शिव कथा के उपलक्ष्य में 29 जून को सुबह 10 बजे  मंगल कलश यात्रा भी निकाली जायेगी जो कम्युनिटी सैंटर सैक्टर 2, न्यू शिमला से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पहुंचेगी।

 स्वामी धीरानंद जी ने कथा का सन्देश घर घर पहुंचाने के लिए सेवादारों को दिशा निर्देश देखर प्रचार कार्य का शुभारंभ किया।

सभी सेवादारों ने श्रद्धा एवं उत्साह से हर हर महादेव का जयघोष किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केवल ब्रह्म ज्ञान से ही इंसान अपने अंदर बिराजमान ईश्वर को जान सकता है: साध्वी करमाली भारती जी

Tue Jun 16 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement