देश की प्रगति के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना होगा योग : सुभाष सुधा

हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने वॉकथान को हरी झंडी देकर किया रवाना, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, एसडीएम अमन कुमार ने योग साधकों के साथ किया योग, वॉकथान में लिया भाग।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जून : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को योग को अपने जीवन में धारण करना होगा, जो व्यक्ति स्वस्थ होगा, वहीं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेगा। इस देश की युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा जैसे विषय पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयोजित वॉकथान में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, एसडीएम अमन कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक ने वॉकथान को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस वॉकथान में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित सभी मेहमानों ने भाग लिया और वीवीआईपी घाट पर आयोजित योग शिविर में भाग लिया। इस शिविर में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व एसडीएम अमन कुमार ने नागरिकों के साथ योग भी किया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से ही प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से गांव-गांव में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस देश में हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और लाखों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा नागरिकों ने भाग लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाने का काम किया। इस बार भी लोगों में योग दिवस को लेकर जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।
एसडीएम अमन कुमार ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में वॉकथॉन का आयोजन किया गया और 16 जून से 18 जून तक द्रोणाचार्य स्टेडियम में प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कर्मचारी व अधिकारी भाग लेंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तमाम गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा महिला विकास निगम की व्यक्तिगत ऋण स्कीम के लिए 74 केसों का रखा लक्ष्य : विश्राम कुमार मीणा

Tue Jun 16 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा चलाई जा रही व्यक्तिगत ऋण स्कीम की वर्ष 2026-27 के लिए 74 केसों का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में जिन महिलाओं की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक न […]

You May Like

advertisement