सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया बल्कि डसे एक जनआंदोलन बना दिया है- उपेन्द्र तिवारी

आजमगढ़ भारती जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन ओमकार राय की अध्यक्षता में नेहरू हाल मे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेन्द्र तिवारी और विशिष्ट अतीत के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में देश का जितना विकास हुआ उतना आजादी के बाद 65 साल में नहीं हुआ था। आजादी के बाद यदि लोकतांत्रिक तरीके से देश के नेतृत्व का चुनाव हुआ होता तो पटेल जी प्रधानमंत्री होते और आज भारत जिस स्थिति में है उस स्थिति में 1960- 65 तक ही पहुंच गया होता । आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल के बारे में बात कर रहे हैं।उससे पूर्व की सरकारों में सरकारी योजनाओं के क्या हाल थे। हम सबको याद है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब हम ₹1 दिल्ली से भेजते हैं तो गांव तक जाते-जाते 15 पास पैसा ही पहुंचता है 85 प्रतिशत पैसा बीच में ही घोटालेबाज हजम कर जाते थे आज की परिस्थितियों बदली हैं आज लाभार्थी के खाते में सीधा लाभ पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे तो उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा था कि सरकार गरीब किसान मजदूर महिलाओं और युवाओं को समर्पित सरकार है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाता खोलने की योजना का शुभारंभ किया था तो विपक्ष के लोगों ने उसका मजाक उड़ाया था लेकिन आज जनधन खाते के माध्यम से लाभार्थी के खाते में सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलिए के पहुंचता है यह मोदी सरकार की उपलब्धि है। मोदी जी कहते हैं कि मेरा परिवार इस देश की 140 करोड़ जनता है इस 140 करोड़ जनता के लिए वह काम कर रहा है।मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया बल्कि डसे एक जनआंदोलन बना दिया है। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100% लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेख से बाहर निकल चुके हैं।अगर गरीब कल्याण की बात करें तो सरकार ने जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले, जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के हैं।
कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
इलाज के खर्च से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं, जिससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है।
गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं।
उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दी गई है।
गांवों के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचाया जा चुका है।
वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह डॉ अशोक सिंह अवनीश मिश्रा पवन सिंह मुन्ना पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

​ई-पंजीकरण नीति का विरोध: दूसरे दिन भी ठप रहा रजिस्ट्री का काम, बैनामा लेखकों का प्रदर्शन जारी

Tue Jun 16 , 2026
​ई-पंजीकरण नीति का विरोध: दूसरे दिन भी ठप रहा रजिस्ट्री का काम, बैनामा लेखकों का प्रदर्शन जारी​विशेष संवाददाता,16 जून, 2026​सरकार की नई ई-पंजीकरण (E-Registration) और फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में बैनामा लेखकों (दस्तावेज लेखकों), अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement