कुरुक्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के परिषद शिक्षा वर्ग का भव्य समापन समारोह संपन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष 9416191877

कुरुक्षेत्र, 22 जून : विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित परिषद शिक्षा वर्ग- कुरुक्षेत्र का समापन समारोह आज गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र में उत्साह एवं राष्ट्रभावना के वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता संत दिव्यानंद महाराज ने की, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यवसायी सुनील सिंगला की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
अपने उद्बोधन में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि “परिषद शिक्षा वर्ग केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया है। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर सेवा, संस्कार और संगठन के कार्य को गति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद वर्तमान में पंच परिवर्तन, गौ संरक्षण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा धर्मांतरण की चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक करने के विषयों पर विशेष कार्य कर रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इन विषयों में सक्रिय भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।”
समारोह अध्यक्ष पूज्य दिव्यानंदमहाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “भारत की सनातन संस्कृति विश्व को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखती है। युवाओं को अपने जीवन में धर्म, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को आत्मसात कर समाज के लिए आदर्श बनना चाहिए।”
विशिष्ट अतिथि सुनील सिंगला ने कहा कि “संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। परिषद के प्रशिक्षण वर्ग समाज में जागरूक, अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं की नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं।”
वर्ग के बौद्धिक प्रमुख ओंकार ने शिक्षा वर्ग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग के दौरान प्रतिभागियों को संगठन, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।”
समारोह में जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा और दिल्ली क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति तथा युवाओं ने सहभागिता कर संगठन की कार्ययोजना एवं राष्ट्र निर्माण मैं अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
समापन समारोह के अंत में राष्ट्र एवं धर्म की उन्नति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया तथा सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Mon Jun 22 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 जून : आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मोहड़ी शाहबाद में योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आयोजित योग सत्र में 300 से अधिक फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स, इंटर्न्स, मेडिकल […]

You May Like

Breaking News

advertisement