
योग को हर चिकित्सा पद्धति ने स्वीकार किया – ई. विजय रस्तोगी
रायबरेली। स्थानीय इंद्रा उद्यान में विश्व योग सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैक्षिक विधायक उमेश द्विवेदी एवं स्नातक विधायक अवनीश पटेल शामिल हुए। योग कार्यशाला का आयोजन किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई. विजय रस्तोगी ने कहा कि योग को आज हर चिकित्सा पद्धति ने स्वीकार किया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
शैक्षिक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए वरदान है। नियमित योगाभ्यास से अनेक असाध्य रोगों से बचाव संभव है। वहीं स्नातक विधायक अवनीश पटेल ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की धरती है, जहां प्राचीन काल से ही योग और जड़ी-बूटियों का विशेष महत्व रहा है।
सुनील मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच ध्यान और योग के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. रवि प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया तथा उनके लाभों की जानकारी दी।
योग शिविर में आईएमए अध्यक्ष डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. जे.एस. पाण्डेय, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. सुमेधा रस्तोगी, डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. एस.एम. सिंह, डॉ. गीता शर्मा, डॉ. बी.पी. त्रिपाठी, डॉ. विश्राम (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा), दिनेश, आर.के. द्विवेदी (महामंत्री संस्कार भारती), व्यापार मंडल के अतुल गुप्ता, वीरेंद्र अग्रहरि, सभासद पुष्पा यादव, एस.पी. सिंह, बी.एन. पाठक (पतंजलि योग समिति), विजय शर्मा (योग शिक्षक), राजेंद्र प्रसाद (योग शिक्षक), महादेव प्रसाद (आर्य समाज), आर.पी. सिंह (समन्वयक हार्टफुलनेस) तथा रामशरण सिंह (पतंजलि योग समिति) सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।


