
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी महोदय बरेली एवं सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल, बरेली के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक बरेली, राजेश कुमार एवं श्रीमती अनामिका अंकुर जैन द्वारा तहसील आंवला क्षेत्र में सचिन पाल पुत्र श्री राम किशन पाल द्वारा मोहल्ला खेड़ा नई बस्ती नितिन साइकिल स्टोर के सामने आंवला, जनपद बरेली में बिना लाइसेस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर में भंडारित एलोपैथिक प्रकार की औषधियों की कीमत लगभग 20 हज़ार रुपये है, को नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज किया गया तथा 02 संदिग्ध नमूनों को नियमानुसार जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किया गया जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने व विवेचना पूर्ण होने के पश्चात माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।


