षडदर्शन साधुसमाज ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे सुधांशु सुधा के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : आज पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे व अशोक सुधा के सुपुत्र सुधांशु सुधा ( आशु ) जो अल्पायु में ही अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में लीन हो गए है के निमित कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन में आयोजित गरुड़ पुराण पाठ भोग रस्म पगड़ी श्रद्धांजलि सभा में षडदर्शन साधुसमाज ने गहरा शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा भर से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गणमान्यजनों समाजसेवियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बाबा ब्रह्मदास ने कहा कि इस संसार में जो भी जीव आता है वह अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके इस नश्वर संसार से एक दिन चला जाता है इसी शाश्वत नियम का पालन करते हुए सुधांशु सुधा आशु परमपिता परमात्मा के श्री चरणों में लीन हो गए है निश्चित ही उनके निधन से पूरे परिवार एवं समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।
परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वे इस बिछुड़ी हुई आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को हौसला प्रदान करे।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह निर्मल अखाड़ा, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि बड़ा अखाड़ा, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक प्रदेशाध्यक्ष संत प्रकोष्ठ रा.स.सु.परि. महंत लक्ष्मीनारायण पुरी कोतवाल महंत विशाल दास, स्वामी संपूर्णानंद इत्यादि संत समाज ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक अशोक कुमार को ताजिया में आग लगने व लापरवाही पर किया गया निलंबित

Mon Jul 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विगत 20 दिन में जनपद के समस्त ताजियेदारों की बैठक एवं भृमण कर सत्यापन का दायित्व उपनिरीक्षकों को दिया गया था। थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम गौसगंज का ताज़िया जिसमे आज आग लगी, उसकी ऊंचाई सत्यापन प्रारूप में उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा 10 फिट […]

You May Like

advertisement