राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली में प्रवेश उत्सव आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली में प्रवेश उत्सव आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश कुमारी ने किया जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती संतोष शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन।

कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहौली कुरुक्षेत्र में प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती संतोष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश कुमारी ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदया का पुष्प गुच्छ देकर वह फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्राम पंचायत बिहौली की सरपंच श्रीमती आशा रानी व सुनील कुमार के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी महोदया को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी महोदया ने प्रवेश उत्सव के अवसर पर नए दाखिल होने वाले छात्रों को फूल मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया और आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की प्रबंधन समिति,प्रधानाचार्य और स्टाफ सदस्यों के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि महोदया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य और सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। मुख्य अतिथि महोदया ने नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए स्टाफ सदस्यों, प्रबंधन समिति ओर अभिभावकों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाए और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। विद्यालय में सभी संकाय जैसे कला, वाणिज्य, विज्ञान और एनएसक्यूएफ आदि स्कीमों का लाभ उठाते हुए विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो और वह अच्छे नागरिक बने। गांव के विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ें और स्कूल,गांव,अभिभावकों और देश का नाम रोशन करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिवार में समर्पण की पराकाष्ठा का महापर्व है श्री राम नवमी

Fri Apr 4 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 समय बड़ा बलवान है ले लो इस से सीख।रंक बैठाये सिंहासन और राजा से मंगाये भीख।।श्री राम नवमी महापर्व 6 अप्रैल पर विशेष। कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : समय बड़ा बलवान है जो किसी से कभी भी […]

You May Like

advertisement