
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय माताजी के दिवंगत होने पर दुर्गा कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं ने दिवंगत आत्मा को, भगवान के श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रभु से सामूहिक प्रार्थना की। भारतीय इतिहास संकलन समिति, हिंदू जागृति मंच, गायत्री परिवार, श्री कल्कि सेना, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, केमिस्ट एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, ब्राह्मण शक्ति संघ, विश्व हिंदू परिषद, नगर हिंदू सभा, जिला बार एसोसिएशन, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर पालिका परिषद, भारत विकास परिषद, मेंथा एसोसिएशन, भगत जी इंटरनेशनल स्कूल, दिव्य गंगा सेवा मिशन, सर्व ब्राह्मण महासभा, सवर्ण एकता मंच, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम, संस्कार भारती, श्री महाकाल सेवा परिवार, महिला ब्राह्मण सभा, नारी उत्थान समिति, आर्य प्रतिनिधि सभा, पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश, ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, श्री राधाकृष्ण सेवा मंडल, राष्ट्रीय पुरोहित परिषद, श्री विनायक ज्योतिष केंद्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा, स्पर्शी पत्रिका प्रकाशन समिति, जिला सीनियर बार एसोसिएशन, गायत्री सेवा आश्रम, सर्व ब्राह्मण राष्ट्रीय महासभा, मानव अधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रहरी, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत श्रीमती कमला देवी शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण किया गया। अंत में सामूहिक रूप से शांति पाठ का गायन किया गया। अध्यक्षता भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रांत अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार रुस्तगी ने की तथा संचालन जिला कोषाध्यक्ष पंकज सांख्यधर ने किया।


