
नवीन जिन्दल फाउंडेशन और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों और एलिम्को के सहयोग से दिव्यांगजनों को किया गया लाभान्वित।
जिन्दल हाउस में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 144 दिव्यांगजनों को दिए गए सहायक उपकरण।
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 20 जून : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में जिन्दल हाउस में सहायक उपकरण एवं सहायक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद 144 लोगों को व्हीलचेयर, रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाली व्हीलचेयर, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, कुशन, बैल्ट व नी कैप, छड़ी, वाकर, बैसाखी, सुनने की मशीन तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा और थानेसर ब्लाक समिति चेयरपर्सन रजनी शर्मा ने शिरकत की। नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा ने नवीन जिन्दल फाउंडेशन और एलिम्को द्वारा किए जा रहे इस कल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल जरुरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहे हैं । सांसद नवीन जिन्दल हर तरह के जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। सांसद नवीन जिन्दल अपने प्रयासों और एलिम्को के सहयोग से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करवा रहे हैं। थानेसर ब्लाक समिति चेयरपर्सन रजनी शर्मा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल और एलिम्को की यह पहल सराहनीय है। इस प्रकार का सहयोग दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार करता है।
इस अवसर पर नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एलिम्को और नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम ने पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के ऐसे जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करने के लिए शिविर आयोजित किया था। इसके बाद एलिम्को के सहयोग से सभी पात्र लाभार्थियों में से आज 144 लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर कुल 144 लोगों को 70 बैटरी संचालित रिक्शा, 100 कुशन, 24 व्हील चेयर, 13 रिमोट कंट्रोल से चलने वाली व्हीलचेयर, 140 बेल्ट व नी कैप, 50 छड़ी, 15 वॉकर, 78 कान की मशीन, 42 जोड़े बैसाखी और 8 ट्राई साइकिल दी गई
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह दबखेड़ा गुढ़ा मंडल अध्यक्ष, अमरेंद्र सिंह पिपली मंडल अध्यक्ष, विकास शर्मा बाबैन मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, जसमेर सिंह मथाना, राम मेहर आचार्य, मलकीत ढांडा, रोहित गुप्ता, विनोद गर्ग जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य, सुरेंद्र सिंह ब्लॉक समिति सदस्य , अशोक प्रजापति शक्ति केंद्र प्रमुख, सतीश बादल ब्लॉक समिति सदस्य, रामपाल सैनी कृष्ण कुमार, सुभाष बारना, राम पाल सैनी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


