गलत टीका लगाने पर झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, बच्चे की हुई मौत

थानेसर, संजीव कुमारी 20 जून : कुरुक्षेत्र पुलिस में गलत टीका लगाने के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्ण की पुलिस टीम में बच्चे को गलत टीका लगाने के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर राकेश कुमार वासी झांसा रोड थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचंद वासी सैनी कॉलोनी थानेसर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। दिनांक 15 जून 26 को शाम को करीब 7:00 बजे उसके पोते के घुटने में फोड़ा होने के कारण उपचार के लिए गुप्ता क्लिनिक सैनी कॉलोनी लेकर गया था। जहां पर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि फोड़े को ठीक करने के लिए इसमें चीरा लगाना पड़ेगा। आरोपी राकेश कुमार गुप्ता ने उसके पोते को दो इंजेक्शन लगाए जिसके बाद उसके पोते की तबीयत खराब होने लगी। उसके बाद आरोपी डॉक्टर राकेश कुमार उसके पोते को अपने साथ लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गए जहां पर 2 दिन उसका ईलाज चलता रहा। दिनांक 17 जून 26 को उसके पोते को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां पर पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने कुछ देर इलाज के बाद उसके पोते को मृत घोषित कर दिया। उसके पोते की मौत झोलाछाप डॉक्टर के गलत टीका लगाने से हुई है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई विकास द्वारा की गई।
दिनांक 19 जून 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में पीएसआई विकास, हरविन्द्र सिंह व उप निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने आरोपी झोलाछाप डाक्टर राकेश कुमार गुप्ता वासी झांसा रोड थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं सहायता : माफी ढांडा

Sat Jun 20 , 2026
नवीन जिन्दल फाउंडेशन और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों और एलिम्को के सहयोग से दिव्यांगजनों को किया गया लाभान्वित।जिन्दल हाउस में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 144 दिव्यांगजनों को दिए गए सहायक उपकरण। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 20 जून : सांसद […]

You May Like

Breaking News

advertisement