लाडवा विधानसभा में 217 बीएलओ ने 197903 वोटरों में से 160160 यानी 81 फीसदी मतदाताओं को बांटे एन्यूमरेशन फार्म: अनुभव मेहता

Oplus_131072

एसडीएम अनुभव मेहता ने बूथ संख्या 43 गांव ध्यांगला में विशेष गहन पुनरीक्षण का किया निरीक्षण।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 20 जनू : एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि लाडवा विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। लाडवा विधानसभा के 197903 वोटरों के लिए 217 बीएलओ एन्यूमरेशन फार्म बांटने का कार्य कर रहे हैं। अब तक 160160 यानी 81 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक 69 बूथों पर 90 फीसदी से ज्यादा कार्य को पूरा कर लिया है, जबकि 88 बूथों पर 75 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है।
एसडीएम अनुभव मेहता ने शनिवार को बूथ संख्या 43 गांव ध्यांगला में विशेष गहन पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। एसडीएम अनुभव मेहता ने निरीक्षण के दौरान एसआईआर कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया, जिसमें बीएलओ ऐप पर फॉर्म भरते समय प्रिवियस मैपिंग डाटा किस प्रकार प्राप्त होता है, कौन-कौन सी जानकारी स्वत: (ऑटो फिल) उपलब्ध होती है तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम अनुभव मेहता ने कार्य की बारीकियों को समझाने के साथ-साथ गांव के सम्मानित नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ फिल्ड में नागरिकें के साथ अत्यंत सरल व्यवहार करते हुए कार्य को सकारात्मक सोच के साथ करते रहें और दूसरों के लिए प्रेरणादायक बने। विधानसभा में एसआईआर कार्य कर रहे बीएलओ के कार्यों सराहनीय रहा है। जो लोकतंत्र की मजबूती में जनता का सहयोग लेते हुए इस कार्य को पूर्ण कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिग्विजय सिंह चौटाला का कुरुक्षेत्र दौरा बना जन-जन में चर्चा का विषय, संगठन को मिली नई ऊर्जा

Sat Jun 20 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 जून : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह चौटाला द्वारा चलाए जा रहे “जन-जन अभियान” के तहत कुरुक्षेत्र के चारों हलकों में किया गया व्यापक दौरा क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना रहा। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने सीधे जनता […]

You May Like

advertisement