श्रीनिम्बार्क सेवा सदन में अष्ट-दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 जून से

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष -9416191877

वृन्दावन,20 जून : रमणरेती-परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीनिम्बार्क सेवा सदन/श्रीसर्वेश्वर गीता मन्दिर में ठाकुरजी का अष्ट-दिवसीय दिव्य व भव्य पाटोत्सव (प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत कथा परायण एवं पंच कुंडीय यज्ञ) दिनांक 21 से 28 जून पर्यन्त विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रीमज्जगद्गुरू निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर स्वभूराम द्वाराचार्य श्रीराधामोहन शरण देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 21 जून को प्रातः 07 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।तत्पश्चात पूर्वाह्न 10 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्राण-प्रतिष्ठा पूजन प्रारम्भ होगा।साथ ही पोथी पूजन व ब्राह्मण वरण वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव पर्यंत नित्य अपराह्न 03 से 06 बजे तक व्यासपीठ से श्रीमज्जगद्गुरू निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर स्वभूराम द्वाराचार्य श्रीराधामोहन शरण देवाचार्य महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगे।इससे पूर्व प्रातः 07 से 12 बजे तक “याज्ञिक रत्न” आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में पंच कुंडीय महायज्ञ एवं 108 श्रीमद्भागवत मूल पाठ होंगे। इसके अलावा 26 व 27 जून को प्रातः 10 से 12 बजे तक वृहद सन्त-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान एवं धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत समाज गायन, रासलीला, भजन संध्या, हरिनाम संकीर्तन, महंतों का सम्मान, छप्पन भोग, फूल बंगला व नित्य संत- ब्रजवासी- वैष्णव सेवा आदि के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।महोत्सव का समापन 28 जून को प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले वृहद भंडारे के साथ होगा।
श्रीमहंत सनत कुमार शरण महाराज ने सभी भक्त-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयारजनपद के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

Sat Jun 20 , 2026
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य […]

You May Like

advertisement