
“करें योग–रहें निरोग, सुखद बुढ़ापे के लिए अटेवा के संघर्ष में करें सहयोग” – नवल किशोर
आजमगढ़, 21 जून 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अटेवा आजमगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव एवं उनके साथियों द्वारा संचालित “हर रविवार एक वृक्ष – OPS के नाम” कार्यक्रम के तहत चंद्रमा ऋषि आश्रम, आजमगढ़ में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे अटेवा आजमगढ़ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि योग दिवस पर वृक्ष लगाकर हमने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। साथ ही “करें योग, रहें निरोग” और “अपने सुखद बुढ़ापे के लिए अटेवा के संघर्ष में सहयोग करें” का मिशन भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अटेवा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ‘बंधु’ तथा जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द यादव के कुशल नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के जवानों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को देश के नीति-नियंताओं के समक्ष लगातार मजबूती से उठा रहा है।
कार्यक्रम में पहुंचे अटेवा आजमगढ़ के जिला संगठन मंत्री मनोज मौर्य ने बताया कि अटेवा का यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और ops बहाली चेतना को जोड़ते हुए हर रविवार निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
अटेवा आजमगढ़ के सठियांव इकाई की ब्लॉक संरक्षक विनोद यादव, ब्लॉक संयोजिका प्रतिभा गौतम, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी बिंद्रा यादव, ब्लॉक मंत्री अरविंद यादव, शिक्षक रामप्रवेश, हौसला चौहान, गरिमा यादव, सुनीता, रमेश यादव, हरैया ब्लॉक महामंत्री सूर्यभान यादव,
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री ओंकार, संगठन मंत्री अखिलेश, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
सुनील सिंह जनार्दन यादव महेश यादव अभय चौहान अजय मौर्या अतुल कुमार सुनील यादव रामबचन विकास प्रजापति मोहम्मद असलम श्रीराम यादव उमेश यादव अनिल मौर्य राजबहादुर चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
चंद्रमा ऋषि आश्रम मुजफरपुर विकासखंड पल्हनी जनपद आज़मगढ़


