एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से निपटने पर विशेषज्ञों का मंथन, अजमेर में CME आयोजित

Oplus_131072

अजमेर। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की बढ़ती चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने एवं आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय जेएलएन हॉस्पिटल एवं भगवानदास मेमोरियल डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर (BMRD), चांदवानी क्लिनिक पड़ाव तथा IAMM राजस्थान चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में होटल लेक विनोरा, वैशाली नगर, अजमेर में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (CME) का आयोजन किया गया।

Oplus_131072

कार्यक्रम का विषय “कल्चर एवं सेंसिटिविटी के लिए ऑटोमेशन तकनीक के माध्यम से AMR का त्वरित एवं प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन” रहा। इसमें बड़ी संख्या में चिकित्सकों, माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल समरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जेएलएन अस्पताल की वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (सर्जरी) डॉ. रेखा माहेश्वरी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर की माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं IAMM राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा तथा जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. बंसीधर तराई, डायरेक्टर एवं डीन, लैब सुपर स्पेशियलिटी, मैक्स हॉस्पिटल साकेत (नई दिल्ली) रहे। उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की गंभीर होती समस्या, आधुनिक ऑटोमेटेड कल्चर एवं सेंसिटिविटी तकनीकों तथा रोगियों के बेहतर उपचार में उनकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।

चांदवानी क्लिनिक के डॉ. प्रेम चांदवानी ने कहा कि समय पर एवं सटीक माइक्रोबायोलॉजिकल जांच से एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे AMR जैसी वैश्विक चुनौती का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा। वहीं जेएलएन हॉस्पिटल की डॉ. ज्योत्सना चांदवानी ने बताया कि ऑटोमेशन आधारित मशीनों से जांच रिपोर्ट अधिक तेजी और सटीकता के साथ प्राप्त होती हैं, जिससे मरीजों के उपचार में बेहतर परिणाम मिलते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भगवानदास मेमोरियल डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर, चांदवानी क्लिनिक, अजमेर एवं बायोमेरीयू का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. रमेश क्षेत्रपाल, डॉ. अमित यादव, डॉ. जे.पी. नारायण, डॉ. रत्ना थदानी, डॉ. मालती सहित अनेक चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : सैयद हामिद अली, ब्यूरो चीफ, VV NEWS, अजमेर

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायगढ़ में उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवससांसद श्री राठिया ने किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को बताया स्वस्थ और सशक्त भारत का आधारनशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ, सैकड़ों नागरिकों ने नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

Sun Jun 21 , 2026
रायगढ़, 21 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायगढ़ के बोईरदादर स्थित स्टेडियम ग्राउंड में रविवार सुबह भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में […]

You May Like

Breaking News

advertisement