
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एफ. आर. इस्लामिया गर्ल्स इंटर कालेज, एफ. आर. इस्लामिया ब्वायज इंटर कालेज तथा तिलक इंटर कालेज में बने परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया।
यह परीक्षा बरेली के 24 परीक्षा केन्द्रो पर दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की गयी। कुल 11492 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमे से 10644 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 848 परीक्षार्थी
अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया।
संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए साथ ही परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचारु संचालन बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश मिश्रा, नियुक्त मजिस्ट्रेटगण व केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।


