जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन चैन स्नेकिंग करने वाली महिलाएं गिरफ्तार

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन चैन स्नेकिंग करने वाली महिलाएं गिरफ्तार

सगड़ी।जीयनपुर थाना में एक बार फिर महिला चोर गिरोह ने अपनी करतूत को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन इस बार उनकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सतर्क लोगों और पुलिस की मुस्तैदी से तीनों महिला चोरों को मौके पर ही दबोच लिया गया। मंगलवार, 25 मार्च 2025 की सुबह अनवर अली, उनकी पत्नी शाईमा बानो और भतीजी नासरिन बानो, ऑटो से जीयनपुर बाजार जा रहे थे। शाईमा ने अपने छोटे पर्स में 6 चांदी की पायल, 4 टॉप्स, 2 सुई-धागे और 1 सोने की चेन रखी थी, जिसे वे बाजार में बेचने जा रही थीं। अजमतगढ़ से ऑटो में तीन महिलाएं उनके पास ही बैठ गईं।चुनुगपार पहुंचते ही वे महिलाएं ऑटो से उतरकर तेजी से मुहम्मदपुर रोड की ओर जाने लगीं। शक होने पर अनवर अली ने पत्नी से पर्स चेक करने को कहा। जैसे ही शाईमा ने पर्स देखा, तो उनके होश उड़ गए। पर्स से सभी कीमती आभूषण गायब थे।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।पकड़ी गई गुडिया पत्नी रघु, निवासी रानीगंज,शालू पत्नी रवि, निवासी रानीगंज,अनिता पत्नी राकेश, निवासी रानीगंज की तलाशी ली गई तो उनके पास से 4 नग टॉप्स, 6 नग चांदी की पायल कल तेरी गैस सर्विस जेवरात बरामद हो गए।
एक पखवाड़े पहले भी पुलिस ने तीन और चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चैन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं पर सख्त नजर रखी जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियों वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Mar 25 , 2025
दिनांक 25.12.24 को वादी मुकदमा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दिये कि विपक्षी कैफ पुत्र ताहिर निवासी जमीन रसूलपुर थाना रौनापार जिला आजमगढ़ द्वारा वादी की नाबालिक लड़की के साथ दिनांक 26/7/2024 को छेडखानी करते हुऐ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है तथा अपने दोस्तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement