निजामाबाद को मॉडल हेरिटेज टाउन बनाने की मांग तेज, ज्ञापन के बाद अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू


अंबेडकर पार्क में बैठे अरुण मिश्र ‘लालू’, सड़क-पेयजल-बिजली समेत 10 सूत्रीय मांगें

आजमगढ़, संवाददाता निजामाबाद को मॉडल हेरिटेज टाउन घोषित करने और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र ‘लालू’ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पूर्व में जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के बाद कार्रवाई न होने पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सोमवार से निजामाबाद स्थित अंबेडकर पार्क में धरना शुरू किया।

मिश्र का कहना है कि विश्वविख्यात ब्लैक पॉटरी कला और साहित्यिक-सांस्कृतिक पहचान के बावजूद निजामाबाद विकास की मुख्यधारा से कट गया है। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी यहां आने वाले फरियादियों को पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जर्जर सड़कें, कमजोर प्रकाश व्यवस्था और अपर्याप्त बिजली से जनता परेशान है।

10 सूत्रीय मांगों पर अड़े धरनार्थी
अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जिलाधिकारी को पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन में रखी मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा।

निजामाबाद की प्रमुख मांगें:

  1. भदुली-निजामाबाद और रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग का चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण।
  2. ब्लैक पॉटरी कलाकारों के लिए स्थायी विपणन केंद्र/शिल्प हाट।
  3. बाजार से मां शीतला धाम मार्ग का निर्माण व स्ट्रीट लाइट।
  4. तहसील परिसर में आरओ शीतल पेयजल संयंत्र।
  5. गुरुद्वारा साहिब मार्ग का सौंदर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था।
  6. क्षेत्र को न्यूनतम 20 घंटे बिजली आपूर्ति।
  7. मुख्य बाजार में आधुनिक सामुदायिक शौचालय व यूरिनल।
  8. ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण हेतु विरासत संरक्षण समिति का गठन।
  9. साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की प्रतिमा नगर में स्थापित करना।

मिश्र ने कहा कि यदि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई हुई तो निजामाबाद पर्यटन, रोजगार और व्यापार का नया केंद्र बनकर उभरेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्वविद्यालयों एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों को परिसर स्वच्छ बनाए रखने का निर्देश - कुलपति

Tue Jun 23 , 2026
विश्वविद्यालयों एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों को परिसर स्वच्छ बनाए रखने का निर्देश ,कुलपतिसप्ताह में कम से कम एक दिन परिसर में स्थित सभी भवनों, विभागों, छात्रावासों आदि को स्वच्छ बनाने हेतु अभियान, सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त कर पर्यावरण को बचाने का प्रयास , आजमगढ़। कुलाधिपति/राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के […]

You May Like

Breaking News

advertisement