एसवीएसयू में 151 ने किया रक्तदान महादान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

पलवल,19 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और डीएसडब्ल्यू के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद, फरीदाबाद शाखा और डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 151 विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों ने रक्तदान किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनकी सराहना की। छात्राएं भी रक्तदान में बढ़चढ़ कर आगे आई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कुछ छात्राओं में कम हीमोग्लोबिन कर चिंता जताते हुए इस दिशा में एक अभियान चलाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई इन छात्राओं को खुराक भी दी जाएगी। साथ ही कुलगुरु ने हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
राकेश गुप्ता, अध्यक्ष, भारत विकास परिषद, फरीदाबाद समीर शर्मा, विनय गुप्ता, ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन डॉ. सुनील गर्ग, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर कुलवंत सिंह और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नकुल ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर विशेष

Thu Mar 19 , 2026
अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर विशेष डिजिटल भागदौड़ में मन थका, आयुर्वेद दिखा रहा संतुलन का रास्ता। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। लेखक : प्रोफेसर सतीश गंधर्व, डीन प्रभारी, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला भारतीय संस्कृति में खुशी केवल एक भावना नहीं, बल्कि जीवन जीने की […]

You May Like

Breaking News

advertisement