राजबाला धैर्य रचित ‘विशिष्ट बचपन पत्रिका’ का किया गया विमोचन

राजबाला धैर्य रचित ‘विशिष्ट बचपन पत्रिका’ का किया गया विमोचन

पवन कालरा(संवाददाता)

बरेली : कवि गोष्ठी आयोजन समिति एवं विशिष्ट बचपन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड पर सरस काव्य गोष्ठी,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि हास्य व्यंग्यकार दीपक मुखर्जी ‘दीप’ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रथम सत्र में लोकप्रिय कवयित्री राजबाला धैर्य -रचित ‘विशिष्ट बचपन पत्रिका’ जनवरी- मार्च 25 का विमोचन अथिति कवियों ने किया।
द्वितीय सत्र में साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार गणेश पथिक एवं शाहजहांपुर के प्रख्यात कवि प्रदीप बैरागी को शाॅल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके कार्यक्रम संयोजिका राजबाला धैर्य एवं संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सम्मानित किया।
तृतीय सत्र में सरस काव्य गोष्ठी हुई जिसमें कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन रचनाऍं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने अपना शृंगारिक गीत इस प्रकार प्रस्तुत किया-
मत रूठो अब छोड़ो गुस्सा, प्रेम- रंग जीवन में छाया।
आ जाओ भुजपाशों में तुम, मौसम आज वसंती आया।।
कवयित्री राजबाला धैर्य ने सुनाया -भाव पुष्प हृदय में लेकर
करते हम सब भारत माॅं का वंदन
आम, नीम, बरगद और पीपल
महक रहा है शीतल चंदन।
रामकुमार अफरोज ने अपना शेर इस प्रकार कहा –
चुटकुले इतने चुटीले हो गए
शायरी के पेंच ढीले हो गए।
इस अवसर पर संतोष कुमार श्रद्धा, भारतेंद्र सिंह, विनीत सक्सेना रामधनी निर्मल, रामकुमार अफरोज, राजकुमार अग्रवाल, कुमार आदित्य यदुवंशी, डॉ अखिलेश गुप्ता,सात्विक चौधरी, बीना,रीतेश साहनी एवं रमेश रंजन आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एशोसिएशन की बैठक हुई सम्पन्न

Mon Feb 10 , 2025
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एशोसिएशन की बैठक हुई सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेगंज पश्चिम क्षेत्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक बैठक शिव स्वयंवर बैंकट हॉल उनासी चौराहा फतेहगंज पश्चिमी में आयोजित की गई। तथा बैठक में एक मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई। जिसमें निष्क्रिय कार्यकर्ताओं का […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored