अलीगंज – लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी के आवास, बाग शिवप्रसाद, निकट धर्म कांटा पर अलीगंज, लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और कामना की गई कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पूरे उत्तर प्रदेश में तंग गली – मुहल्लों में चल रहे कोचिंग, पार्किंग स्थल, स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों की जांच की जाए कि वो सुरक्षा के मानकों के अनुसार चल रहे हैं या नहीं। मानक के अनुसार न चलने वालों को या तो बंद कराया जाए या मानकों के अनुसार चलने की प्रक्रिया वो पूरी करें। मानकों के उल्लंघनों के लिए संबंधित अधिकारियों को भी दंडित किया जाए।
बैठक में श्रद्धांजलि देने वाले लोगों में नामित सभासद हरिओम गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा और देवेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 47 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया तथा 7 कोचिंग संस्थानों को मानक के अनुरूप संचालित न होने पर मौके पर ही किये सील

Thu Jun 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्यनरत छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत, श्री अविनाश त्रिपाठी, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक (नगर), श्री राजेश कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, श्री मनु शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम/द्वितीय), अन्य अधिकारीगण, आवास विकास […]

You May Like

Breaking News

advertisement