
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।
गौमाता की सेवा भागवत सेवा।
सभी प्रकार के कष्टों के निवारण के लिए अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शुभ कार्यों में गौशालाओं में हरी घास भेंट करे।
कुरुक्षेत्र 24 जून : आज के समय मे ज़ब इंसान इंसान की तरफ नहीं देखता तब बेज़ुबान की कौन बात करे। इस तपती गर्मी मे श्री स्थाणु सेवा मंडल के सदस्य अनिल पोपली जी ने अपने भाई संजीव अरोड़ा के सहयोग से अपनी नेक कमाई मे से कुरुक्षेत्र की सनातन धर्म गौशाला मे एक ट्राली हरा चारा 25 किवंटल उपलब्ध कराया। अनिल पोपली सदा धर्म के कार्य मे लगे रहते है चाहे गर्मियों मे मीठे पानी पिलाना सनातन गौशाला प्रबंधक रोहताश ने अनिल पोपली को सदा धर्म के कार्य करते रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर अनिल पोपली, रमेश सचदेवा, अजय बजाज, मोहित पोपली, केशव पोपली, सुरेंद्र कौशिक, पायल, देवांशी, योगेश गौड़, उपस्थित रहे।


