
भारत विकास परिषद एवं सनातन धर्म मंदिर के संयुक्त प्रयास से संचालित सीता रसोई में डीसीएस ग्रुप आफ स्कूल की ओर से भोजन वितरण करने की सेवा निभाई गई।
(पंजाब) फिरोजपुर 27 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
भारत विकास परिषद एवं सनातन धर्म मंदिर के संयुक्त प्रयास से संचालित सीता रसोई में डीसीएस ग्रुप आफ स्कूल की तरफ से भोजन वितरण करने की सेवा निभाई गई। इस अवसर पर डीसीएस ग्रुप के सीईओ डॉक्टर अनिरुद्ध गुप्ता जी द्वारा स्वर्गीय श्री एम आर दास की 35वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में सीता रसोई में भोजन वितरित किया गया। उनके साथ विपुल नारंग,स्कूल के वाईस प्रिंसीपल मनीष बंगा, विकास, विक्रम ने भी सीता रसोई में सेवा निभाई। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान श्री बालकृष्ण मितल,नवीन मित्तल,
गजिंदर गुप्ता, सुशील गुप्ता, विशाल गुप्ता और भारत विकास परिषद के प्रधान श्री विशाल सिंघल, सेक्रेटरी संदीप चानाना, श्री ललित मोहन गोयल, श्री बृजमोहन अग्रवाल,अशोक जैन, एवं रजनीश कालड़ा भी उपस्थित रहे। अंत में परिषद की और से श्री अनिरुद्ध गुप्ता को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


