हरियाणवी बोहिया व फुलझडी के कायल हुए लोग

हरियाणा पैवलियन में पर्यटकों की लगी भारी भीड़।

कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 30 नवंबर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुरुषोत्तमपुरा बाग के मध्य लगे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के हरियाणा पैवलियन में हरियाणवी बोहिया व फूलझडी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। हरियाणा की प्राचीन लोक संस्कृति को देखने को लेकर पर्यटकों में भारी उत्साह है। हरियाणा पैवेलियन में रविवार के दिन पर्यटकों की भारी भीड लगी थी। हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्परा व रीति रिवाज व काम धंधों के लगे स्टॉल सबको को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।
हिसार के फांसी गांव के सुभाष द्वारा लगाया गया स्टॉल हरियाणा की प्राचीन बोहिया पद्धति, फुलझड़ी, बंदरवाल, घोडे व अन्य साज-सज्जा में प्रयोग होने वाली चीजें हर किसी को भा रही है। इस स्टॉल पर लोग अपने प्राचीन दिनों को याद कर रहे है। सुभाष ने बताया कि हरियाणा संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने वाले डा. महासिंह पूनिया की प्रेरणा से वह यह काम कर रहे है। उनका उद्देश्य है कि हरियाणा की जो लुप्त होती वस्तुएं है वह जीवंत रहे। हमारी जो प्राचीन संस्कृति व कलाकृतियां है उन्हें युवा पीढ़ी जाने और पहचाने, इसी कारण से वे बोहिया, फुलझड़ी, बंदरवाल व घोडे के साथ-साथ बहुत सी वस्तुएं बना रहे है और उनकी कला को खूब कदरदान मिल रहे है।
हरियाणा पैवेलियन में रविवार का दिन बहुत खास रहा, भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे और उन्होंने हरियाणा की प्राचीन लोक संस्कृति से ओत प्रोत स्टॉलों का अवलोकन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिन्नत की कलाकारी के कायल हुए पर्यटकशिक्षा के साथ-साथ व्यवसाय करने का मिल रहा है प्रशिक्षण : मिन्नत

Mon Dec 1 , 2025
कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 30 नवंबर : पढऩे लिखने की उम्र में यदि व्यवसाय भी शुरू हो जाए तो उस जैसी कोई बात नहीं है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपना व्यवसाय शुरु कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर रहा है। बीएससी मास कम्यूनिकेशन के द्वितीय […]

You May Like

advertisement