दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सामाजिक प्रोजेक्ट संतुलन द्वारा “महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता” प्रकल्प के अंतर्गत तू है शक्ति वैदिक नारी के निर्माण हेतु कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 27 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सामाजिक प्रोजेक्ट 'संतुलन' द्वारा 'महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता' प्रकल्प के अंतर्गत 'तू है शक्ति' (अभियान 2.0) 21 सदी की वैदिक नारी के निर्माण हेतु कार्यक्रम का आयोजन 'कच्चा टोटा बस्ती' 'फिरोजपुर कैंट' में किया गया। जिसमें संस्थान के संस्थापक और संचालक 'श्री आशुतोष महाराज' जी की शिष्या साध्वी करमाली भारतीय जी ने कहा कि वैदिक समय की भारतीय नारी सदा से ही शक्ति से युक्त रही है। इसलिए इसकी धूमिल होती छवि  को सशक्त करने के लिए संस्था ने बीड़ा उठाया है। आजकल समाज में तनाव, अज्ञानता, असंतुलन ,अविश्वास और अनैतिकता बढ़ती ही जा रही है ।समाज में सकारात्मक परिवर्तन और उज्जवल भविष्य  की ओर ले जाने के लिए नारी को ही आगे आना होगा ,जिसे समाज की आधी आबादी कहा जाता है। 

  आज की नारी स्वतंत्र आवश्य है अपने विचार, निर्णय और अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए लेकिन इसके साथ-साथ अपने कर्तव्यों संस्कारों और नैतिक मूल्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। नारी यदि शिक्षा और अध्यात्म दोनों में संपन्न हो जाए तो वह परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बाहरी जगत की शिक्षा विद्यालय में जाकर शिक्षकों से मिलती है लेकिन आध्यात्मिक जगत की प्राप्ति पूर्ण सतगुरु से मिलती है जो हमारे घट में प्रभु के प्रकाश रूप में साक्षात्कार करवाते हैं, जब ऐसे तब से पोषित श्रम का नारी समाज को अमृत पिलाएगी तो फिर संधिकाल की ब्रह्मबेला में नारी सतयुग लाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद ने डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती 'सेवा दिवस' के रूप में मनाई

Sun Jun 28 , 2026
भारत विकास परिषद ने डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाई कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 27 जून : भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा ने अपने संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रख्यात समाज सुधारक डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘सेवा दिवस’ का आयोजन किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement