
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वेद प्रचार विभाग द्वारा तीन दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भूमिका, प्राकृतिक खेती और वैदिक जीवन पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन एवं मंथन किया गया।
इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती, वेद प्रचार अधिष्ठाता आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के मार्गदर्शन में समाज को वेदों की ओर लौटने, ऋषि दयानंद के विचारों को जीवन में अपनाने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वेद प्रचार विभाग के अधिष्ठाता रामनिवास आर्य, जयपाल आर्य, जसविंद्र आर्य, रामनिवास आर्य, राजेश आर्य, विशाल आर्य, बलदेव राज, संजय आर्य, जयराम आर्य सहित पूरी वेद प्रचार विभाग की टीम एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज सुधार, राष्ट्र निर्माण और आर्य समाज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
“वेदों की ओर लौटो” यही संदेश इस विचार गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रहा।


