एमएसडीयू ने एलएल.बी. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम किया घोषित


समयबद्ध परीक्षा और परिणाम विवि की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचायक,
…..कुलपति

आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ ने संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएल.बी. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम निर्धारित समय से पहले घोषित कर दिया है। समय से पहले परिणाम जारी होने से हजारों विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रण उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्योंकि अब बिना विलंब अपने अगले शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कार्यों की तैयारी कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जीके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना है। इसी प्रतिबद्धता के तहत समय से पूर्व परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य लंबित परीक्षा परिणाम भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी होते ही शीघ्र घोषित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि समयबद्ध परीक्षा एवं समय पर परिणाम किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता का महत्वपूर्ण मानक होते हैं।

एमएसडीयू विद्यार्थी-केंद्रित कार्यसंस्कृति के साथ कार्य कर रहा है, ताकि छात्रों का एक भी शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो। उन्होंने परीक्षा विभाग, मूल्यांकन से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से विश्वविद्यालय लगातार बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है l
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो.नं 9452445878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ अटेवा पौधा रोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए निजीकरण बंद करोपुरानी पेंशन बहाल करो

Mon Jun 29 , 2026
आजमगढ़ अटेवा पौधा रोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए निजीकरण बंद करोपुरानी पेंशन बहाल करोआज दिनांक 28 जून 2026 को दिन रविवार को पंचायत भवन पर चकगोरया में जामुन का पौधा लगाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि NPS जहर […]

You May Like

Breaking News

advertisement