रायबरेली -ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

रायबरेली से विपिन राजपूत की रिपोर्ट

रायबरेली, 29 जून 2026। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर डलमऊ स्थित वीआईपी गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए माँ गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया।

कार्यक्रम में बड़ा मठ के देवेंद्रानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला गंगा समिति के सदस्य संयोजक एवं प्रभागीय निदेशक प्रखर मिश्रा, नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण पर्व है। माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गंगा महाआरती समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से माँ गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह गंगा सहित सभी जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।

गंगा महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, दीपों की अलौकिक छटा तथा भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। माँ गंगा की आरती के दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले नाविकों और गोताखोरों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एस.एस. पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, तहसीलदार मंजरी सिंह, अपना दल के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पटेल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब सुसज्जित मैरिज हाल में गरीबों के बेटियों की भी होगी शादी की रस्में

Tue Jun 30 , 2026
एम एस मैरिज हॉल चांदपट्टी के उद्घाटन अवसर पर मैरिज हाल के मालिक ने लिया संकल्प। सगड़ी। सगड़ी तहसील के चांदपट्टी बाजार में 27 जून को एम एस मैरिज हॉल का भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मैरिज हाल की भव्यता की सराहना की। मैरिज हॉल के […]

You May Like

advertisement