अब सुसज्जित मैरिज हाल में गरीबों के बेटियों की भी होगी शादी की रस्में


एम एस मैरिज हॉल चांदपट्टी के उद्घाटन अवसर पर मैरिज हाल के मालिक ने लिया संकल्प।


सगड़ी। सगड़ी तहसील के चांदपट्टी बाजार में 27 जून को एम एस मैरिज हॉल का भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मैरिज हाल की भव्यता की सराहना की। मैरिज हॉल के स्वामी विनय कुमार श्रीवास्तव उर्फ रामूलाल ने कहा कि हमारा परिवार सामाजिक सरोकारों से सदैव जुटा रहा है। गरीबों के शादी विवाह में हम लोग अकसर मदद करते रहे हैं। मेरे मन में एक पीड़ा रही है की पैसे वालों की शादियां और उसकी रस्में बड़े मैरिज हॉल में भव्य व्यवस्था के साथ होती है। जिसे देखकर गांव गरीब के लोगों का मन काफी दुखी होता है कि काश मेरे भी बेटी की शादी की शहनाई अच्छे मैरिज हाल से होती। इसकी पीड़ा मेरे मन में काफी दिनों से थी।इसी विचार को लेकर मैंने चांदपट्टी बाजार में मैरिज हॉल की स्थापना की है। इसके प्रति मूल उद्देश्य है कि कम से कम लागत और खर्च लेकर गांव गरीब के लोगों की भी शादी की रस्में भव्य मैरिज हाल में संपन्न कराई जाए। इसमें क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है।
27 जून को विधिवत भगवान की पूजा अर्चना के साथ मैरिज हॉल का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आए लोगों को दिव्या मिष्ठान और भोजन का रसपान कराया गया। उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक वंदना सिंह, एमएलसी देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि कमलाकांत सिंह, प्रधान सोनूसिंह, उप निबंधक सगड़ी प्रदीप कुमार सिंह, अपना दल के नेता राकेश सिंह, गुड्डू पावरिया, मनीष कुमार मिश्रा, संजय श्रीवास्तव,राहुल कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक मैरिज हाल खोलने और इसे जनता को कम खर्चे में उपलब्ध कराने की सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय : जनसरोकारों की पत्रकारिता के समर्पित प्रहरी : डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय

Tue Jun 30 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जौनपुर 29 जून : पत्रकारिता मेरे लिए सदैव केवल समाचारों के संकलन और प्रकाशन का माध्यम नहीं रही, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का एक सशक्त दायित्व रही है। इस यात्रा में अनेक प्रतिभाशाली और समर्पित पत्रकारों के साथ कार्य करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement