सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी छात्र भविष्य को मिली सहायता

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी।

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहयोग से उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रही है नई उड़ान।
नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए बनी आशा की किरण।

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई :
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत कुरुक्षेत्र के मेधावी एवं जरूरतमंद एक छात्र भविष्य को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता छात्र को अपनी उच्च शिक्षा बिना किसी आर्थिक बाधा के पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी। कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं इस योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे हैं।
यह योजना आर्थिक रूप से जरूरतमंद लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रही है। इसका उद्देश्य ऐसे छात्रों को सहयोग प्रदान करना है जो संसाधनों की कमी के कारण अपनी शिक्षा बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन का सदैव प्रयास रहा है कि क्षेत्र का कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव है।
उन्होंने बताया कि नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि कोई भी छात्र आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएं।
इस अवसर पर छात्र भविष्य ने सहायता प्राप्त करने पर सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने की नई ऊर्जा और आत्मविश्वास है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल, प्राकृतिक खेती,पानी की एक-एक बूंद बचाने पर कर रही है काम : डा. गणेश दत्त

Thu Jul 2 , 2026
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने व्यापारियों व आढ़तियों को मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याएं हल करने का दिया आश्वासन। लाडवा, प्रमोद कौशिक 2 जुलाई : मार्केट कमेटी लाडवा चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल, प्राकृतिक खेती, पानी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement