मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल, प्राकृतिक खेती,पानी की एक-एक बूंद बचाने पर कर रही है काम : डा. गणेश दत्त

मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने व्यापारियों व आढ़तियों को मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याएं हल करने का दिया आश्वासन।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 2 जुलाई : मार्केट कमेटी लाडवा चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल, प्राकृतिक खेती, पानी की एक- एक बूंद बचाने और वॉकल फोर लोकल पर काम कर रही है। सरकार द्वारा किसानों को बागवानी व अन्य फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसान अधिक से अधिक जल को बचाएं और प्राकृतिक खेती को अपनाएं।
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त वीरवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में व्यापारियों व आढ़तियों से समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। व्यापारियों व आढ़तियों ने चेयरमैन को समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लिखित में पत्र भी सौंपा। इस पर चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने आश्वासन दिया कि वो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिलकर सभी समस्याओं का हल करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं। सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार आम जनता के बीच संवाद करके नई-नई नीतियों को लागू कर रहे हैं।
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है। इन विकास कार्यों का प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उनमें अमृत सरोवर प्लस भी एक शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है। सरकार आगे भी ऐसे ही कार्यों से प्रदेश का विकास करती रहेगी।
इस मौके पर सचिव संत कुमार, श्याम सुंदर सैनी, विजय सिंह भुल्लर मंडी प्रधान, जगदीश चंद्र, जयदेव बपदा, साहब सिंह, राहुल सैनी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू में 9 जुलाई को होगा भारत का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर

Thu Jul 2 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 9 जुलाई 2026 को भारत का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से जेमिनी, प्लेसकॉम और यूआईईटी संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement