बरेली में बिजली चोरों पर बड़ा शिकंजा: संयुक्त अभियान में 397 परिसरों की जांच, करोड़ों की चोरी उजागर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, जिला प्रशासन, पुलिस और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 397 परिसरों की जांच की गई और 54 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर एलटी लाइन से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी का खुलासा हुआ। विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए अवैध कनेक्शन हटाए तथा बकाया राजस्व वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।
किला क्षेत्र के बांसमंडी और राजा चौक में ई-रिक्शा स्टैंड सहित कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने लाखों रुपये का राजस्व निर्धारण करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की।
मुख्य अभियंता (वितरण) ज्ञान प्रकाश* के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है। उनकी स्पष्ट कार्यशैली और सख्त निगरानी के चलते विभागीय कार्रवाई तेज हुई है।
विभाग ने साफ किया है कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली चोरी की सूचना देकर निर्बाध और निष्पक्ष विद्युत व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह रैली निकाल किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

Sun Jul 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय से कस्बे तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी आशीष पाल एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ज्ञानेन्द्र भास्कर ने किया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न […]

You May Like

advertisement