
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत
स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि योग, श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण के साथ मनाई गई —
मातृभूमि सेवा मिशन
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव — रामराज गिरी
योग, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को जीवन में उतारना ही स्वामी विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि — प्रदीप पाण्डेय
रायबरेली, 4 जुलाई। मातृभूमि सेवा मिशन, इकाई रायबरेली द्वारा राणा बेनी माधव शहीद स्मारक पार्क में विश्वविख्यात सन्यासी, महान राष्ट्रचिंतक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 124वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आयोजित निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर से हुआ, जिसमें योग प्रशिक्षक अनूप शर्मा ने उपस्थित साधकों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
योगाभ्यास के उपरांत इकाई अध्यक्ष श्री रामराज गिरी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित सभी योग साधकों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर स्वामी जी को नमन किया तथा उनके बताए योग, सेवा, राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास एवं मानव सेवा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य स्मृति में मिशन की ओर से एक पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का अमूल्य प्रेरणा स्रोत है। उनका संदेश आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इकाई अध्यक्ष रामराज गिरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि योग, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को जीवन में उतारना ही स्वामी विवेकानंद जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। मातृभूमि सेवा मिशन निरंतर योग एवं सेवा के माध्यम से समाज को स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित बनाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष भगवत ने किया। इस अवसर पर सुमन, देवता दीन, रश्मि पाण्डेय, शिवचेतन, दिनेश पाण्डेय, राज अग्रहरी, सौरभ, अनूप शर्मा, राकेश, अरविंद, केदार, अनुराधा एवं सुनैना सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

