हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आरुषि बक्शी और कालज की छात्राओं द्वारा देव समाज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का किया गया सफल आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 10 जुलाई 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

     हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शालाक्य तंत्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आरुषि बख्शी और कॉलेज की छात्राओं—परमप्रीत कौर, प्रगति, और निवेदिता द्वारा देव समाज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। 

    यह कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल और प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस व्याख्यान के दौरान डॉ. आरुषि बख्शी और उनकी टीम ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) और सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) जैसे गंभीर व महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद विस्तृत और मूल्यवान जानकारी दी।

किशोरी और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही एक स्वस्थ समाज की नींव है। मासिक धर्म के समय स्वच्छता न रखने से कई
गंभीर बीमारियां हो सकती हैं
जिनसे सही जानकारी के जरिए आसानी से बचा जा सकता है।

       व्याख्यान के अंत में स्कूल की छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। स्कूल प्रशासन और स्टाफ ने इस बेहतरीन और ज्ञानवर्धक सत्र के लिए हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम का आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनविस चुनाव 2027: कांग्रेस पार्टी में के. सी. वेणु गोपाल ने भरी नई ऊर्जा

Sat Jul 11 , 2026
सागर मलिक “2027 चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन” “वेणुगोपाल की बैठक से हरदा ‘गैरहाजिर’ “उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की मजबूत नींव साबित होगा: गणेश गोदियाल” देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे ने उत्तराखंड कांग्रेस में चुनावी गतिविधियों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement