
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली में 1 जुलाई से जनसहभागिता के साथ वृक्षारोपण अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।
इसी क्रम में आज डीपीएस विद्यालय, बरेली में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के समन्वय में इनर व्हील क्लब ग्लोरी की चार्टर अध्यक्ष डॉ. मधु गुप्ता द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान को जिला उद्यान अधिकारी श्री जितेंद्र एवं मीना नर्सरी का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रितु अरोड़ा, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. Ritika Bhardwaj, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. ममता पराशर, डॉ. रीता गुप्ता, वैशाली, सुरभि, दीपाली, अफज़ा, अनीता, सुनीता, रीना गुप्ता, हृदेश, मनमोहन, सरिता, शाहिद, डीपीएस के शिक्षक श्री महेश एवं सुश्री सदफ़, तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इसी अवसर पर विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में UPHC C.B. Ganj द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा एचपीवी (HPV) टीकाकरण के प्रति जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। उपस्थित लोगों को छोटे एवं स्वस्थ परिवार, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसंख्या संतुलन के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।


