
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के 16 वें पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर वैश्य समाज
रायबरेली द्वारा जिला प्रभारी अतुल गुप्ता व जिला अध्यक्ष संदीप जैन के नेतृत्व में स्टेडियम के सामने 101 ई-रिक्शा चालको तथा गरीबों को अंग वस्त्र भेंट कर उनके नाम पर एक पौधे का भी रोपण किया गया।
जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को नंदी जी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था एवं वैश्य और व्यापारी समाज के लोगों की प्रार्थना एवं महादेव की कृपा से उनको नया जन्म प्राप्त हुआ। जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि आस्था, सेवा, संकल्प व संघर्ष की मिसाल बने जननायक नंदी जी के पुनर्जन्म दिवस पर हर वर्ष धूमधाम से आयोजन कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की जाती है। इस अवसर पर वैश्य समाज रायबरेली के जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, रामशरण साहू, महेश नारायण अग्रवाल, नामित सभासद राजेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुधा गुप्ता, नेहा जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


