
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
झारखंड, 21 जुलाई : आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड प्रदेश इकाई को मजबूती एवं नवीनता प्रदान करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राणा अरुण कुमार सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन झारखंड प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड ई विनय मेहता से विचार विमर्श करने के उपरांत की गई है। इस पूर्ण विश्वास के साथ की संगठन में आप द्वारा संगठन को मजबूत बनाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा । आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


