कुवि में विद्यार्थियों के लिए एसएमएस सुविधा का कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया शुभारंभ

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नई एसएमएस सूचना सुविधा का शुभारंभ किया है। इस सुविधा का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया।
इस नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों की डीएमसी, डिग्री तथा अन्य प्रमाण-पत्रों के डिस्पैच होते ही संबंधित विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा। एसएमएस में स्पीड पोस्ट का ट्रैकिंग नंबर तथा डिस्पैच की तिथि उपलब्ध होगी, जिससे विद्यार्थी घर बैठे अपने दस्तावेजों की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीक आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह सुविधा विद्यार्थियों के समय और संसाधनों की बचत करेगी तथा दस्तावेजों की डिलीवरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. जीत सिंह शेर, तकनीकी सहायक राजेश कुमार मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया

Wed Jul 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस सतीपुर, बरेली में हमारे लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय मल्लिका अर्जुन खड़गे साहब का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट की अगुवाई में मनाया गया। जिसमें कांग्रेस के महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement