
(पंजाब) फिरोजपुर 22 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुखदास में प्रिंस चावला ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी एवं धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आनंद प्राप्त किया। सोनू बंसी ने मां के प्यार की महत्वत्ता को भजन के द्वारा लोगों तक पहुंचाया। विशेष रूप से शामिल हुए महंत श्यामलाल और कन्नू मोगा ने बहुत सुंदर-सुंदर भजन गए। महेंद्र पाल बजाज प्रधान,प्रदीप चानना, जगदीश मक्कड़ एवं और भी आए हुए गणमानिया व्यक्तियों ने प्रिंस चावला को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां एवं आशीर्वाद दिया। श्री बजाज ने आए हुए श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह भी अपने घरों में खुशी के मौके पर ईश्वर को याद करते हुए हवन यज्ञ एवं सत्संग करवाया करें। सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। अंत में प्रिस चावला ने सभी का धन्यवाद दिया।


