कौशल आधारित शिक्षा से बढ़ रहे रोजगार के अवसर : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि के फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान में सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 30 विद्यार्थियों का चयन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में जी लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, करनाल द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्लेसमेंट अभियान में बी.फार्मेसी एवं एम.फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 85 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 30 विद्यार्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को 2 लाख से 5 लाख वार्षिक पैकेज प्रदान किए जाएगा।
कुलगुरु प्रो. (डॉ.) सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्थान की गुणवत्ता तथा विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
संस्थान के डीन प्रो. (डॉ.) जितेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, संकाय सदस्यों के समर्पण और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। वहीं संस्थान की निदेशिका प्रो. नीरा राघव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम संस्थान की उद्योगोन्मुख शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है।
निदेशिका प्रो. नीरा राघव ने प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. राकेश पाहवा एवं डॉ. गुरविंदर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। संस्थान परिवार ने प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संकाय सदस्यों, कंपनी प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों का भी आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू हिंदी विभाग में श्रीलंका में हिंदी विकास एवं चुनौतियां विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान आज

Wed Jul 22 , 2026
श्रीलंका से सुभाषिनी रत्नायका होंगी मुख्य वक्ता। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 23 जुलाई 2026 को हिंदी विभाग एक विशेष (अंतरराष्ट्रीय) व्याख्यान का आयोजन करने जा रहा है। इस व्याख्यान का विषय “श्रीलंका में हिंदी का विकास और चुनौतियाँ” रहेगा। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement