25 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में महिला जन सुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी सुनेंगी शिकायतें

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

25 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई_

राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी सुनेंगी शिकायतें

रायबरेलीः- 24 जुलाई 2026
जनहित में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 25 जुलाई 2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी का जनपद भ्रमण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के तहत महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जिला पंचायत सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
जनपद की यदि किसी भी महिला को महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से संबंधित कोई शिकायत है तो वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकती हैं, जिससे उनका त्वरित निस्तारण कराया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वदेशी जागरण फाउंडेशनश् के द्वारा श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में लगाया गया जागरुकता शिविर

Sat Jul 25 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वदेशी फाउंडेशन जागरण के द्वारा बच्चों को स्वदेशी…. के प्रति जागरूक करने के लिए तथा आत्मनिर्भर भारत को विकसित करने के लिए…. बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया… कार्यक्रम की अध्यक्षता.. स्वदेशी जागरण […]

You May Like

advertisement