सनी के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से ब्राह्मण समाज में आक्रोश, एसपी से मिल की जल्द गिरफ्तारी की मांग।

बता दे कि आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में ब्राह्मण सनी मिश्रा की हत्या के मुलजिमों की गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बताया कि बीते 5 जून को नरोत्तमपुर में अमरजीत मिश्रा के 26 वर्षीय पुत्र सनी मिश्रा की स्थानीय दबंगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई।

हत्या के बीस दिन बीत जाने के बाद भी महराजगंज पुलिस द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई।

आरोप है कि इस मुकदमे में विवेचना अधिकारी खुद मुलजिमान के घर में किराए पर है इसलिए उनसे इस घटना की सही जांच की उम्मीद नहीं है।

संगठन मांग करता है कि सनी मिश्रा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की जाय।

वर्तमान विवेचना अधिकारी को हटाकर किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराया जाय एवं मृतक के परिजनों के जान माल की सुरक्षा कराई जाय।

इस दौरान महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, गिरीश चतुर्वेदी, अशोक कुमार पाण्डेय, गंगा शंकर मिश्र, गोविन्द दुबे, निशीथ रंजन तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय, रवि शंकर तिवारी, अभिषेक तिवारी, सूर्य नाथ मिश्रा, राजन पाण्डेय, अमरजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनन विभाग की लापरवाही की बजह से अवैध खनन जारी, हल्का लेखपाल ने पकड़ी अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली ,मिनी जेसीबी लेकर भाग गया खनन माफिया

Sat Jun 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम सनईयारानी मेवा कुंवर में खनन विभाग को चुनौती देकर रातदिन कर रहे हैं खेती की उपजाऊ भूमि से अवैध मिट्टी खनन। जो कि शासनादेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति, खनन माफ़िया प्रशासन की बिना अनुमति के खेती की भूमि […]

You May Like

advertisement