रामपुर बाग में मेयर ने किया महाराजा अग्रसेन मार्ग शिलापट का लोकार्पण

रामपुर बाग में मेयर ने किया महाराजा अग्रसेन मार्ग शिलापट का लोकार्पण……

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महाराजा अग्रसेन जी का शिलापट तोड़ने वालो के हौंसले पस्त-डा. उमेश गौतम
बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन मार्ग शिलापट को रामपुर बाग में पुनः ससम्मान महापौर डा. उमेश गौतम ने उसी स्थान पर वापस लगवा शनिवार को लोकार्पण किया, कुछ दिन पूर्व पुराने शिलापट को हटा दिया गया था जिसका श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. ने महापौर, नगर निगम के अधिकारियों से विरोध व्यक्त किया था।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल व संरक्षक एड़ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की दिनांक 28 अगस्त 2021 की बैठक में रामपुर बाग में (डा गिरीश के आगे से अग्रसेन पार्क तक) महाराजा अग्रसेन मार्ग घोषित कर महाराजा अग्रसेन मार्ग का शिलापट लगाये जाने की संस्तुति की गयी थी।
इस अवसर पर उपस्थित अग्रसमाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए मेयर डॉ. उमेश गौतम ने समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि सद्कार्यों में कोई विरोध नहीं होना चाहिए, समाज के लोगो को गुम‌राह नहीं किया जाना चाहिए, समाज से कुछ छिपा हुआ नहीं होता है। जिन लोगो ने पहले यह शिलापट तुड़वाया था अब उनके हौसले पस्त हो गये है, नये सिरे से शिलापट को निर्मित का लोकार्पण किया है। मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम ने रामपुर बाग में ग्रेनाइट का शिलापट पूर्व में लगवाया था, मगर समाज को बिना जानकारी दिये उसको कुछ दिन पूर्व ही हटवा दिया गया था। संस्था पदाधिकारी जब मेयर डॉ उमेश गौतम से मिले उन्होने समाज को आश्वासन दिया था कि महाराजा अग्रसेन जी मार्ग का शिलापट पुन उसी स्थान पर ससम्मान वापस लगवाया जायेगा। शनिवार को शिलापट का लोकार्पण किया गया, जिससे अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर दौड़ गयी। वहीं इस अवसर पर अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल के आग्रह पर मेयर डा. गौतम ने महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित चौराहे को महाराजा अग्रसेन चौराहे के नाम पर करवायेंगे इसका प्रस्ताव सदन से पास करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर देवेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (आयकर), अभय अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल,निखिल अग्रवाल, रमेश चन्द्र अग्रवाल एड, संजय गोयल, नि. नामित पार्षद संजीव कुमार (संजय), पार्षद राजेश अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, सुभाष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने की तीन मांग, कहा VIP की पहचान हो सार्वजनिक

Sun Jun 1 , 2025
उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने की तीन मांग, कहा VIP की पहचान हो सार्वजनिक,सागर मलिक 1-कांग्रेस ने वीआईपी पहचान उजागर करने की मांग की,2-दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग3-स्वतंत्र न्यायिक जांच आयोग गठित करने की मांग अंकिता भंडारी हत्या मामले में न्यायालय का निर्णय आने के […]

You May Like

advertisement