फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “माइ भारत क्विज” में 3000 छात्रों ने भाग लिया

थानेसर ब्लॉक के 100 स्कूलों में सफलतापूर्वक आयोजित करवाई गई “माइ भारत क्विज”
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन और कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में “माइ भारत क्विज” के लिए प्रारंभिक परीक्षा का हुआ आयोजन।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 जुलाई : देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और छात्रों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया और शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा “माइ भारत क्विज” के लिए प्रारंभिक परीक्षा थानेसर ब्लॉक में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। सांसद एवं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन और “कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्विज के लिए प्रारंभिक परीक्षा ने विद्यार्थियों के बीच उत्साह और जागरूकता का एक नया वातावरण तैयार किया।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की इस विशेष पहल के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में ब्लॉक थानेसर के 100 स्कूलों में एक साथ “माइ भारत क्विज” की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें लगभग 3000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को भारत के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज संबंधित जानकारी से जोड़ने का प्रयास किया गया । प्रारंभिक परीक्षा में विद्यार्थियों को 30 बहुविकल्पीय प्रश्नों का एक सेट प्रदान किया गया, जिसके माध्यम से उनकी सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति समझ का मूल्यांकन किया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इन्दु कौशिक ने बताया कि इस परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया गया, जिससे विद्यार्थियों को एक निष्पक्ष और प्रेरणादायक प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह क्विज केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक अभियान है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ना और उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन के बाद आगामी चरणों की भी योजना बनाई जा रही है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को आगे प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाती है, बल्कि उनमें राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गर्व की भावना भी विकसित करती है। छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे अपने लिए एक नया सीखने का अवसर बताया।
थानेसर ब्लाक के 100 स्कूलों में ‘माइ भारत क्विज’ के सफल आयोजन में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर और क्विज के लिए नोडल अधिकारी कमल बत्रा और सभी स्कूलों के शिक्षकों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. राज कुमार, डॉ. सुनील कौशिक, विजेंद्र शर्मा और अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून:उत्तरांचल पंजाबी महासभा के दोनों गुटों को एक करने पर सहमति बनी

Sun Jul 26 , 2026
उत्तराखंड देहरादून:उत्तरांचल पंजाबी महासभा के दोनों गुटों को एक करने पर सहमति बनी,सागर मलिकउत्तरांचल पंजाबी महासभा की वृहद बैठक मंदिर श्री गीता भवन राजा रोड में आयोजित की गई जिसमें संगठन विस्तार और प्रदेश में अपनी इकाईयों के गठन को लेकर कोर कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री सुभाष कोहली […]

You May Like

Breaking News

advertisement