उत्तराखंड देहरादून:उत्तरांचल पंजाबी महासभा के दोनों गुटों को एक करने पर सहमति बनी

उत्तराखंड देहरादून:
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के दोनों गुटों को एक करने पर सहमति बनी,
सागर मलिक
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की वृहद बैठक मंदिर श्री गीता भवन राजा रोड में आयोजित की गई जिसमें संगठन विस्तार और प्रदेश में अपनी इकाईयों के गठन को लेकर कोर कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री सुभाष कोहली जी ,श्री राकेश ओबेरॉय जी, श्रीमती सविता ओबेरॉय जी, श्री हरीश नारंग जी के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा से अलग होकर नया गुट के पदाधिकारी श्री बलदेव पराशर,श्री जी एस आनंद, सरदार पी एस कोचर ने बैठक में आकर कहा कि हम एकता का प्रस्ताव लेकर आए हैं हम चाहते हैं कि अलग अलग गुट न बनाकर एक जुट होकर काम करें।
उनके प्रस्ताव पर सभा में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि आप एकता चाहते हैं तो जिस असंवैधानिक रूप से अलग गुट खड़ा किया है उसकी घोषणाएं निरस्त करते हुए पुरानी कोर कमेटी जिसमें श्री तिलक राज बेहड़ जी, सरदार हरभजन सिंह चीमा जी, श्री सुभाष कोहली जी,श्री राकेश ओबेरॉय जी, श्री राजकुमार अरोरा जी ,श्री प्रदीप सचदेवा जी ,श्री राजीव घई जी, श्री दिनेश मानसेरा जी, श्री जगदीश पाहवा जी को सर्वोपरि मानते हुए एक बैठक उनके साथ करी जाये वो जो भी निर्णय लें उसको दोनों पक्ष मानेंगे। जिस पर द्वितीय पक्ष ने भी सहमति जताई और पुरानी कोर कमेटी के निर्णय को सर्वोपरि मानने पर अपनी सहमति जताई।
इस पर सारी सभा ने तालियां बजा कर स्वागत किया और इस बैठक की शीघ्र अति शीघ्र आयोजित कर एकता के प्रस्ताव को मूर्त रूप देने हेतु कार्य किया जाए।
बैठक का संचालन श्री हरीश नारंग ने किया । बैठक उपस्थिति निम्न महानुभावों
श्री अनिल मारवाह, सरदार बलविंदर सिंह साहनी, श्री गोपाल पुरी ,श्री आशीष नागरथ, श्री सुनील मेसोन, सरदार संतोख नागपाल, ,श्री नवनीत ओबेरॉय, श्री सुनील विरमानी, श्री सागर मलिक श्री हरीश कोहली, सरदार मेजर सिंह, श्री सतीश कपूर, श्री सुनील बांगा, सरदार गुरजिंदर सिंह, सरदार रविंद्र सिंह,श्री नरेश चंडोक, श्री अर्जुन कोहली, श्री राजू गुलाटी, सहित भरी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धन्यवाद

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून: आचार्य श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया गया

Sun Jul 26 , 2026
उत्तराखंड देहरादून: आचार्य श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया गया,सागर मलिकआज दिनांक 25 जुलाई 2026 को बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में भारत विकास परिषद, मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर की ओर से आचार्य श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण,चित्रकला प्रतियोगिता एवं पेड़ की व्यथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement