
उत्तराखंड देहरादून: आचार्य श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया गया,
सागर मलिक
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में भारत विकास परिषद, मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर की ओर से आचार्य श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण,चित्रकला प्रतियोगिता एवं पेड़ की व्यथा मत काटो मुझे
नाटिका का मंचन किया गया।
अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों एवं राजशाही व्यवस्था के खिलाफ टिहरी जेल में 82 दिन तक आमरण अनशन करके अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महान क्रांतिकारी आचार्य श्री देव सुमन जी के 82 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के महासचिव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि श्री देव सुमन जी 15 वर्ष की आयु में ही महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सत्याग्रह आंदोलन में कूद गए थे,जिसमें उनको 14 दिन की जेल की सजा भुगतनी पड़ी।जब वे महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में देवप्रयाग में अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए ललकार रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर दो वर्ष के लिए आगरा सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। 2 वर्ष के कारावास के पश्चात जब वे चंबा में क्रांतिकारियों को संबोधित कर रहे थे तो उन्हें फिर गिरफ्तार कर टिहरी जेल में डाल दिया। टिहरी जेल में उनका 32 किलो की हथकड़ी पहनाई गई तथा उनसे अंग्रेजों से माफी मांगने के लिए कहा गया। जब उन्होंने माफी मांगने से इनकार किया तो उन्हें गर्म लोहे की सलाखों से पीटा गया। अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ उन्होंने 3 मई 1944 से आमरण अनशन प्रारंभ किया तथा लगातार 82 दिन तक अनशन करने के पश्चात आज के ही दिन 1944 को अपने प्राणों का उत्सर्ग किया।
शाखा के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान जी ने कहा कि आचार्य श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
शाखा की महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती निधि एवं श्रीमती ललिता ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय त्यागी ने बताया कि जिस प्रकार इंसानों तथा पशु पक्षियों में जीवन होता है,उसी प्रकार पेड़ पौधों में भी जीवन होता है। पेड़ पौधे भी हंसते मुस्कुराते हैं,रोते गाते हैं
बी डी इंटर कॉलेज के बच्चों ने
पेड़ की व्यथा मत काटो मुझे नाटिका
का बहुत ही सुंदर मंचन करके लोगों को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में एक देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया, जिसमें
प्रथम स्थान-उमर जहां
द्वितीय स्थान- साइमा
तृतीय स्थान-इकरा व प्रीत
ने प्राप्त किया।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन रजत बहुखंडी,संगीता गुप्ता एवं रितु वर्मा ने किया।
इस अवसर पर संजय पाल,अरुण पंवार,निखिल अग्रवाल,के पी सिंह,श्रीमती निधि,अर्चना पाल, श्रीमती पारुल देवी,श्रीमती अनुदीप, श्री सैयद त्यागी,बृजमोहन, रोहित, हर्षित अशोक तथा राजकुमार आदि उपस्थित रहे।


