डॉ संदीप सचेत के बाल कविता संग्रह “चूहों को धमकाती बिल्ली” का हुआ भव्य लोकार्पण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बहजोई स्थित बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन कॉलेज में आर.डी. काव्यकुल, दिव्य गंगा सेवा मिशन एवं सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि सम्मेलन के बीच डॉ० संदीप कुमार सचेत की पांँचवी कृति तथा प्रथम बाल कविता संग्रह “चूहों को धमकाती बिल्ली” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर दूर दराज के कवि एवं कवित्रियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को सफल बनाया और श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। संभल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा एवं ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। पुस्तक पर विचार रखते हुए समीक्षक अतुल कुमार शर्मा ने बाल कविताओं की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा इन्हें बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया। हरिद्वार से पधारे दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय एवं समाजसेवी अजय कुमार शर्मा ने पुस्तक को मनोरम बाल कविताओं का संग्रह बताया तथा आर डी काव्यकुल के अध्यक्ष डॉ रंजीत शर्मा रंग ने इस कविता संग्रह को बाल जगत के लिए डॉ सचेत की अनोखी देन बताया। बहजोई के कवि दीपक गोस्वामी चिराग ने कहा डॉ.सचेत की पुस्तक चालीस शानदार बाल कविताओं का संग्रह है। जिसमें बच्चों की रुचिनुसार तथा शिक्षाप्रद कविताओं का समावेश किया गया है। यह पुस्तक रवीना प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित हुई जो अमेजॉन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर सम्भव जैन, पूनम गंगवार, ज्योति गुप्ता, मीनू रस्तोगी, सुमनलता शर्मा, बबीता शर्मा, डॉ रंजीत रंग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नेहा मलय ने एवं संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई कई जगह कई लोगों से वसूला गया जुर्माना

Thu Jul 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार अपने नियमित अभियान के तहत बदायूं रोड क्षेत्र में ईस्ट्रा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई करते हुए थर्माकोल वेस्टेज जलाते हुए एक व्यापारी को रंगे हाथ पकड़ा। पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यापारी […]

You May Like

advertisement