नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान में कुवि ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान

नशा मुक्त युवाः विकसित भारत संकल्प अभियान में देशभर में सबसे बड़ी सहभागिता 3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने एक साथ लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प’’

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से प्रारंभ किए गए ’नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने देशभर के विश्वविद्यालयों में सबसे बड़े आयोजन का कीर्तिमान स्थापित किया। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। यह आयोजन विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देश का सर्वाधिक सहभागिता वाला कार्यक्रम रहा।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ’’प्रो. असीम कुमार घोष’’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के साथ उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाकर सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में देशभर के युवाओं से नशे के विरुद्ध जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके आह्वान पर देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।
भारत सरकार के अनुरोध पर सभी राज्यों के राज्यपाल अपने-अपने राज्यों के मुख्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसी क्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता का नेतृत्व करने का संदेश दिया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल उच्च शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रिकॉर्ड भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे आ रहा है। विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश में इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिली। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की गई, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आयोजन देशभर के विश्वविद्यालयों में सबसे बड़ा आयोजन बनकर सामने आया जिसने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया।
इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री गौरव गौतम’’ के सक्रिय नेतृत्व के साथ शिक्षा विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, माई भारत, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी व विश्वविद्यालय की पूरी टीम के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका अहम रही। सभी के सहयोग से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इस ऐतिहासिक अभियान के माध्यम से नशा मुक्त भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मिसाल कायम की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ-2026- 29-30 अगस्त को हरिद्वार में

Wed Aug 5 , 2026
सेंट्रल डेस्क सह संपादक डॉ. संजीव कुमारी हरिद्वार,4 अगस्त : दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में 29 एवं 30 अगस्त 2026 को अवधूत मण्डल आश्रम (बड़ा हनुमान मंदिर,शंकर आश्रम चौक) हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ-2026 की तैयारियां अंतिम चरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement